06jjrp23- झज्जर। कावड़ लेकर झज्जर पहुंचे शिव भक्त। संवाद
झज्जर। शहर के सांपला रोड से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर झज्जर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। गौमुख और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। सांपला रोड स्थित शिव मंदिर में युवाओं की ओर से कांवड़ सेवा शिविर शुरू किया गया है। शिविर संचालक दिनेश ने बताया कि शिवरात्रि तक आने वाले कांवड़ियों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं, बीकानेर चौक स्थित गुर्जर धर्मशाला में पिछले 35 वर्षों से शिव गणेश कांवड़ सेवा शिविर लगाया जा रहा है। इसके अलावा यादव धर्मशाला और शहर के अन्य मंदिरों में भी कांवड़ सेवा शिविरों का संचालन किया जा रहा है।