फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर में सात सदस्यों की घर वापसी: ईसाई पंथ छोड़ अपनाया सनातन धर्म, वैदिक रीति से हुआ स्वागत

Sun, 05 Jul 2026 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर के नानगुर क्षेत्र स्थित कुलगांव में एक परिवार के सात सदस्यों ने लगभग सात माह बाद ईसाई पंथ छोड़कर वैदिक रीति रिवाजों के साथ पुनः सनातन धर्म स्वीकार किया। समाज ने उनका स्वागत करते हुए इसे स्वेच्छा से लिया गया निर्णय बताया।
विज्ञापन
वापस अपने धर्म मे लौटे सात लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के नानगुर क्षेत्र के कुलगांव में एक परिवार के सात सदस्यों ने ईसाई पंथ छोड़कर पुनः सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। घर वापसी करने वालों में झिटकू राम कश्यप, रामबती कश्यप, आयती कश्यप, जगरनाथ कश्यप, उर्मिला कश्यप, भारती कश्यप और आशीष कश्यप शामिल हैं।

विज्ञापन


समाज के अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने बताया कि यह परिवार लगभग सात माह पहले ईसाई पंथ में शामिल हुआ था। धार्मिक रीति रिवाजों और वैदिक परंपराओं के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में सभी सातों सदस्यों ने पुनः सनातन धर्म अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने परिवार का स्वागत किया। उन्होंने महारा समाज के अन्य परिवारों से भी आग्रह किया कि वे पुनः अपने सनातन धर्म की ओर लौटें। समाज उनका ससम्मान स्वागत करने के लिए तैयार है।

प्रेम चालकी ने कहा कि हम किसी भी व्यक्ति के धर्म या आस्था का अनादर नहीं करते। जो लोग अपनी स्वेच्छा और बिना किसी दबाव के अपने पूर्वजों की परंपरा तथा सनातन धर्म में वापस लौटने का निर्णय लेते हैं, उनका समाज सम्मानपूर्वक स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि आज एक ही परिवार के सात सदस्यों ने अपनी इच्छा से घर वापसी की है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें