फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: गांजा तस्करी पर बड़ा एक्शन, 1.07 करोड़ का 214 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार

Sun, 05 Jul 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर के नगरनार थाना पुलिस ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 214.300 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 1.07 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। नगरनार थाना पुलिस ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 214.300 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ सात लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हो रही बोलेरो पिकअप गाड़ी, मोबाइल और नगदी भी जब्त की है। हालांकि, अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप में भारी मात्रा में गांजा लेकर दो तस्कर धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाके के पास घेराबंदी कर नाकेबंदी कर दी। बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध पिकअप को रोका गया, तो गाड़ी में बैठा एक आरोपी सोनू यादव (निवासी गोरखपुर, यूपी) बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी से कूदकर उड़ीसा के चांदली जंगल की तरफ भाग निकला। पुलिस ने मौके पर वाहन चालक को दबोच लिया, जिसने अपना नाम विजय पाण्डेय 34 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) बताया। जब पिकअप की तलाशी ली गई, तो डाला के अंदर प्लास्टिक की 9 बोरियों में छिपाकर रखे गए कुल 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) ii (ग) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है। फरार आरोपी सोनू यादव की तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में नगरनार थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक अजय साहू, तुलसीदास कश्यप, आरक्षक दशरू नाग, विक्रम उरांव, यशवंत ध्रुव, डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज और चालक अविनाश मांझी की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें