फोटो संख्या:62- कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र उर्फ राजू शर्मा कांवड़ यात्रा पर रवाना होने
- फोटो : पानी उतर गया पर समस्याएं खड़ी रहीं
महेंद्रगढ़। हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा के भाई तथा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा शनिवार को बड़े भाई का आशीर्वाद लेकर 43वीं कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए। वह चारों धामों में दर्शन-पूजन के बाद गोमुख से कांवड़ लेकर अपने पैतृक गांव राठीवास स्थित भूरास्ता मंदिर में 11 अगस्त को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका परिवार वर्ष 1983 से लगातार गोमुख और हरिद्वार से कांवड़ लाकर शिव अभिषेक करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार की यह धार्मिक परंपरा पिछले 43 वर्षों से निरंतर जारी है।