फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की टीम के आने से पहले ही सुरक्षा बढ़ाई

Sat, 12 Mar 2016 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान की टीम मोहाली में 22 मार्च को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ और 26 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। टीम की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला पुलिस प्रशासन अभी से अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों पर पंजाब पुलिस की विशेष टीमें तैनात कर दी र्गइं हैं। जबकि, मैच के दौरान 1500 जवान तैनात रहेंगे। इनमें एसपी, डीएसपी व एसआई स्तर के अधिकारियों के अलावा सौ महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के मैच को पुलिस किसी भी तरह से हलके में नहीं ले रही है। स्थानीय पुलिस को पूरी तरह अलर्ट रखने की पहले ही सलाह दी गई है। इसके अलावा खिलाड़ियों को भी तीन स्तरीय सुरक्षा मुहैया करवाने की तैयारी की गई है। जानकारों की माने तो पहला मौका है जब मैच में 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, पटियाला, लुधियाना और एसबीएस नगर की पुलिस शामिल रहेगी। इसके अलावा लोगों को भी नसीहत दी गई कि वह पूरी तरह अलर्ट रहें। अगर किसी को भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो उस बारे में पुलिस को तुरंत सूचित करें। लोगों को 100 नंबर फोन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें