-फोटो 95 : सैनीपुरा से दूसरी साइकिल कावड़ यात्रा रवाना करते भाजपा नेता जसबीर सैनी व वार्डवासी। स
बहादुरगढ़। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने वार्ड-14 के सैनीपुरा से साथियों के साथ दूसरी साइकिल कांवड़ यात्रा शुरू की। यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की खुशहाली और मुख्यमंत्री नायब सैनी के लंबे कार्यकाल की कामना करना है। यात्रा से पहले सैनीपुरा के बुजुर्गों ने जसबीर सैनी और उनकी टीम को आशीर्वाद दिया। जसबीर सैनी ने बताया कि पिछले वर्ष भी साइकिल कांवड़ यात्रा निकाली गई थी। इस बार यात्रा के माध्यम से नशा मुक्त समाज, स्वस्थ युवा और धार्मिक एकता का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर रोहित सैनी, जीवन सैनी, राजपाल, सुभाष शर्मा, विनोद, खजान सिंह, जयसिंह सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।