तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी युवक पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनकी बेटी तीन अगस्त को सुबह करीब आठ बजे स्कूल के लिए निकली थी। शाम तक वह घर नहीं पहुंची। आरोप है कि काफी खोजबीन के बाद ता चला कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर कर कहीं भगा ले गया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक रंजीत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद