बेरी। एसडीएम रेणुका नांदल ने शुक्रवार को निकटवर्ती गांव अच्छेज के जलघर का निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। एसडीएम ने गांव पहाड़ीपुर-अच्छेज से गोधड़ी-छुछकवास तक बन रहे सड़क निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। संवाद