फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राशन की दुकानों पर गेहूं, चावल के साथ बाजरा भी मिलेगा, आठ फरवरी से होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में राशन कार्ड धारकों को गेहूं और चावल के साथ मुफ्त बाजरा भी मिलेगा। राशन की दुकानों पर बाजरा पहुंच गया है। कोटेदार आठ फरवरी से इसका वितरण करेंगे। वितरण 26 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

संभल जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 3.53 लाख पात्र गृहस्थी और 21 हजार अंत्योदय राशनकार्ड जारी हैं। कुल 15.27 लाख सदस्य इनसे जुड़े हैं। इन्हीं को राशन का वितरण किया जाना है। आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। आठ फरवरी से 26 फरवरी के बीच राशन का वितरण होगा।
पात्र गृहस्थी वाले राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक कार्ड पर एक यूनिट पर दो किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। संभल के पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि वितरण स्केल और समय सारिणी मिल गई है। इसी के आधार पर कोटेदारों के माध्यम से वितरण कराया जाएगा। प्रति यूनिट पर दो किलो बाजरा, दो किलो गेहूं और एक किलो चावल का वितरण होगा। पर्यवेक्षकाें की निगरानी में यह वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कार्ड धारकों को बंटने वाला खाद्यान्न

अंत्योदय कार्ड धारक

गेहूं- 11 किग्रा
चावल-14 किग्रा
बाजरा- 10 किग्रा
पात्र गृहस्थी को बंटने वाला खाद्यान्न

चावल प्रति यूनिट -01 किग्रा
गेहूं प्रति यूनिट- 02 किग्रा
बाजरा प्रति यूनिट- 02 किग्रा


एनएफएसए के तहत बाजरे का भी वितरण किया जाएगा। शासन ने बाजरा वितरण कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी कोटेदारों को अवगत करा दिया गया है।

शिवि गर्ग, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें