सार
Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को देवास लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। वहीं, दोपहर में अब युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे समझने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को मप्र के देवास लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। अब दोपहर में युवाओं से चर्चा में युवा मतदाता लोकसभा क्षेत्र के अपने मुद्दों को बता रहे हैं।
इस दौरान एक युवा ने कहा कि हम राष्ट्रहित को लेकर चुनाव की बात करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश कहां से कहां पहुंचा है, उसी को नजर में रखकर हम मतदान करेंगे। वहीं एक और युवा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि रोजगार को देखते हुए पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत जैसी योजना को लेकर आए। उन्होंने नई शिक्षा प्रणाली पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पहले जो पढ़ने आते थे सिर्फ उन्हें शिक्षा तक ही समिति कर दिया जाता था। वहीं नई शिक्षा प्रणाली से युवाओं में नए स्किल डेवलपमेंट हो रहे हैं।
वहीं एक और युवा ने इन सारी बातों पर अपना पक्ष रखते हुए असहमति जाहिर की। उसने कहा कि 2020 की जो शिक्षा नीति आई है उसमें सिर्फ ये बता दें कि वोकेशनल विषय है, या मेजर और माइनर है या फिर ओएमआर शीट भरी जाती है, वो भी बच्चों को ठीक से भरना नहीं आ रही है।