नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के गांव ग्राम जालवाही में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके निराकरण को लेकर आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही इस दौरान स्कूली बच्चों को खेल सामग्री वितरित की गई और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया और विभिन्न जानकारी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने इस दौरान ग्रामीणों से अपील की कि जिले में सक्रिय बचे हुए माओवादी तत्वों को मुख्य धारा में लाने के लिए आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करें और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है, इसको लेकर ग्रामीणों से अपील की गई है। इस दौरान सीतागांव थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी इस दौरान मौजूद रहे और माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध सहयोग करने के लिए ग्रामीणों से अपील इस दौरान की गई। जहां बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।