समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा केबाद प्रदेश में संगठन को धार देने में जुट गई है। वाराणसी की रीबू श्रीवास्तव को महिला सभा की जिम्मेदारी दी गई है। रीबू को शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है। वह प्रसपा में प्रदेश सचिव रह चुकी हैं।
समाजवादी पार्टी ने तीन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रीबू श्रीवास्तव को महिला सभा, डा. राजपाल कश्यप को पिछड़ा वर्ग और व्यास गौड़ को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी को बनाया है। पहले भी इसी पद पर थे। इन्हें भी दोबारा मौका दिया गया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा केबाद प्रदेश में संगठन को धार देने में जुट गई है। वाराणसी की रीबू श्रीवास्तव को महिला सभा की जिम्मेदारी दी गई है। रीबू को शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है। वह प्रसपा में प्रदेश सचिव रह चुकी हैं। अभी तक महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं लीलावती कुशवाहा को राष्ट्रीय कमेटी में शामिल किया जा चुका है। इसी तरह पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डा. राजपाल कश्यप को और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी व्यासजी गौड़ को दोबारा सौंपी गई है। इसमें व्यासजी गौड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य में भी शामिल हैं।