फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया रिकॉर्ड: यात्रियों से वसूला 6.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सहारनपुर रेलवे ने 20 लाख का राजस्व इकट्ठा कर बनाया रिकॉर्ड

Wed, 03 Nov 2021 10:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

अंबाला रेल मंडल ने अक्तूबर महीने में चेकिंग के दौरान यात्रियों से 6.14 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं सहारनपुर रेलवे ने करीब 20 लाख रुपये का राजस्व इकट्ठा किया है।
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में अक्तूबर माह में अंबाला रेल मंडल में चेकिंग के दौरान एक लाख से ज्यादा यात्री बेटिकट पकड़े गए। इनसे 6.14 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया, जो रिकॉर्ड बना है। क्योंकि इससे पहले वर्ष 2019 के अक्तूबर माह में सर्वाधिक जुर्माना वसूला गया था, यह उससे 22.2 प्रतिशत अधिक है। वहीं, सहारनपुर रेलवे ने करीब 20 लाख रुपये का राजस्व इकट्ठा किया है। 

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक अंबाला गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि अंबाला रेलवे मंडल ने अक्तूबर माह में 820 बार चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 1.07 लाख यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 6.14 करोड़ रुपये जुर्माना दंड के रूप में वसूला। यह अभियान सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला आदि स्टेशनों और चलती ट्रेनों में चलाया गया। इसमें सहारनपुर से 20 लाख से अधिक का राजस्व वसूला गया। 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि सीएमआई पंकज गोयल व टिकट चेकिंग और मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा यात्रा को आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि कि डिप्टी सीटीआई अंबाला सिमरन और डिप्टी सीटीआई सहारनपुर प्रवीण कुमार ने 20 लाख से अधिक की राजस्व अर्जित किया है, जो अब तक की सबसे अधिक व्यक्तिगत राजस्व इकट्ठा करने के मामले में भी एक रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें