झज्जर। सैनिक पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र रोहित अहलावत ने लंदन में आयोजित टीसीएस मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। रोहित ने 40 किलोमीटर मैराथन लगभग 6 घंटे में पूरी कर अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.एल. भारद्वाज ने रोहित के माता-पिता सुरेश अहलावत और कविता देवी को सम्मानित किया। रोहित बचपन से ही खेलों, विशेषकर साइक्लिंग में प्रतिभाशाली रहे हैं और कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीत चुके हैं। विद्यालय ने उनकी सफलता को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।