फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, गैस कटर से ट्रक काटकर निकाला गया शव

Wed, 27 Feb 2019 02:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चित्रकूट भीषण सड़क हादसा
विज्ञापन
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चालक मनोज त्रिपाठी (35) निवासी रामपुर मानिकपुर डंपर को खागा रेलवे प्लांट कौशांबी में गिट्टी खाली कर वापस कर्वी लौट रहा था। वहीं सामने से आ रहे ट्रक चालक संजय सिंह (35) निवासी नेवरिया कौशांबी बैंग्लोर से पपीते लोड कर कौशांबी जा रहा था। जैसे ही बाबूपुर श्रमदान के पास दोनों पहुंचे। दोनों ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

घटना में मनोज त्रिपाठी की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पहाड़ी पुलिस ने गैस कटर के माध्यम से ट्रक के मलबे को काट कर शव को बाहर निकाला। वहीं संजय सिंह की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें