08jjrp02- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत-कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य परिषद के तत्वावधान में ज्ञान ही शक्ति और पुस्तकालय का महत्व विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की छात्रा राशि ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी दूसरे स्थान पर और बीए प्रथम वर्ष का छात्र चिराग तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष श्रीकिशन चाहर ने प्रवक्ता मंजीत, डॉ. जय प्रकाश और रुचिका के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन किया।