फोटो-61: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में टूटी सड़क पर भरे जा रहे गड्ढ़े। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 में लंबे समय से जर्जर सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। नगर परिषद की ओर से सड़कों पर बने गड्ढे भरवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को कई स्थानों पर सड़कों पर बने गड्ढे भरे गए।
सेक्टर-6 की सड़कें जर्जर हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनसे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल राहगीरों, दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सेक्टर वासियों का कहना है वे कई बार नगर परिषद को शिकायतें दे चुके हैं लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। सेक्टरवासी पूर्व प्रधान जयपाल सांगवान, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, जयवीर, नरेश, सतीश, यशबीर जून, हरकिशन दहिया, हवा सिंह जून, हरकिशन धनखड़, भजन सिंह आदि ने 13 अप्रैल को नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
इस खबर को अमर उजाला में प्रकाशित किया था। पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा और सेक्टर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जयपाल सांगवान ने बताया कि प्रदर्शन की चेतावनी और अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद सड़कों के गड्ढे भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।