झज्जर। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और परीक्षा तिथि की जानकारी उपलब्ध कराएं। विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालयों में मिलने वाली निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट और पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं।