राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली के पास पलटा ट्रक।
- फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली से चार किमी पहले एक ट्रक सड़क पर पलट गया। उसमें सवार चालक और परिचालक घायल हो गए। घायलों को आकस्मिक सेवा 108 के माध्यम से सतपुली अस्पताल में उपचार कराया गया।
सतपुली थाना के एसआई केएस राठौर ने बताया कि ट्रक कोटद्वार से चमोलीसैंण जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर मल्ली सतपुली के निकट स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास सड़क पर पलट गया।
उसमें सवार चालक सुनील और परिचालक अर्जुन घायल हो गए। दोनों को सतपुली लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गयी।