आइटम गर्ल राखी सांवत के स्वागत की तैयारी मेरठ में धरी रही गई। आयोजक दोपहर से लेकर शाम तक गुलदस्ता लेकर इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं रुकी। आयोजकों से राखी सांवत ने यहां तक कह दिया कि मेरठ क्राइम सिटी है, गाड़ी से नहीं उतरुंगी, पहले सिक्योरिटी दिलाओ फिर बाहर आऊंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली में ही राखी हो गई थी लेट
rakhi sawant
अपने तीन गाडिय़ों के काफिले के साथ दिल्ली से मुजफ्फरनगर कार्यक्रम में शामिल होने जा रही आईटम गर्ल राखी सांवत को बाईपास स्थित एक होटल में पंजाबी एकता मंच के कार्यक्रम में शामिल होना था। राखी सांवत को दोपहर में एक बजे पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंची, और दिल्ली में ही लेट हो गई। इसके बाद शाम को सात बजे मोदीपुरम स्थित बीकानेर रेंस्टोरेंट पर स्वागत का कार्यक्रम रखा गया।
मेरठ क्राइम सिटी है
rakhi sawant
पंजाबी एकता मंच के संस्थापक मनोज बाटला, प्रदेश अध्यक्ष विजय अरोडा आदि पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक राखी सांवत का फोन पर लोकेशन लेते रहे, लेकिन जब बीकानेर के पास पहुंची तो राखी सांवत ने विजय अरोडा से फोन पर उतरने से मना कर दिया। यह कह दिया कि मेरठ क्राइम सिटी है, में गाड़ी से नहीं उतरुंगी, पहले सिक्योरिटी की व्यवस्था कराओ, इसके बाद गाड़ी से उतरुंगी। आयोजक राखी को रोकने का प्रयास करते, लेकिन वह नहीं रुकी और मुजफ्फरनगर चली गई। कई बार आयोजकों ने राखी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी और मेरठ को क्राइम सिटी बताते हुए चली गई।
बीकानेर के बाहर गाड़ी को देखकर घबरा गई राखी
rakhi sawant
पंजाबी एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय अरोडा औरसंस्थापक मनोज बाटला ने बताया कि बीकानेर के बाहर गाड़ी खड़ी होने के कारण राखी घबरा गई, उसके साथ के लोगों ने भी रुकने के लिए कहा, लेकिन वह फिर भी नहीं रुकी। पदाधिकारियों ने राखी सांवत को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया, लेकिन वह नहीं मानी और पहले बांउसर बुलाने की बात की और चली गई।
राखी सांवत मुंबई से सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी। आयोजकों ने इसके लिए फॉरच्यूनर गाड़ी की व्यवस्था कराई थी, गाड़ी को देखकर राखी गुस्सा हो गई और बोली मैं इसमें नहीं रेंज रोवर गाड़ी में जाऊंगी, पहले गाड़ी को लेकर आओ, इसके बाद वहीं पर एक होटल खुलवाया और आराम किया। गाड़ी के चलते वह दिल्ली से ही लेट हो गई।