फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नेता पार्टी से बड़ा नहीं, पहले दिन होना चाहिए था बराला का इस्तीफा: सैनी

Mon, 14 Aug 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
Rajkumar Saini
विज्ञापन
छेड़खानी विवाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर एक बार फिर उन्हीं की पार्टी के सांसद राजकुमार सैनी ने हमला बोलते हुए इस्तीफे की मांग की। कुरुक्षेत्र के सांसद ने साफ कहा कि कोई नेता पार्टी से बड़ा नहीं होता, इस मामले में पहले दिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा होना चाहिए था।
विज्ञापन


सांसद राजकुमार सैनी रविवार को फतेहाबाद के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारों से बातचीत में सांसद सैनी ने कहा कि काफी साल पहले इसी तरह के छेड़खानी मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भाई का भी पंचायत ने सजा के तौर मुंडन किया गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसी बेल होगी, वैसे ही तो फल आएंगे।

सांसद सैनी ने राज्यसभा के अस्तित्व पर एक बार फिर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सदस्य जनता के चुने हुए नुमाइंदे नहीं होते जबकि लोकसभा में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं जो जनता की आवाज उठाते हैं। लेकिन कई बार उनकी सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जैसी बेल होगी, वैसे फल लगेंगे'

राजकुमार सैनी, एमपी - फोटो : ‌file photo
सांसद सैनी ने राज्यसभा को एक ड्रामा करार देते हुए कहा कि अगर जनता ने उनका साथ दिया तो वो राज्यसभा नामक ड्रामे को जरूर खत्म कर देंगे। अदालत द्वारा आरक्षण संबंधी आदेश बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक समुदाय को खुश करने के लिए सरकार को अनैतिक कार्य नहीं करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में बार-बार कोर्ट में मुंह की खानी पड़ रही है। सांसद सैनी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वो जल्द ही पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और एक जैसी विचारधारा के लोगों को साथ जोड़ेंगे। इस मौके पर रेखा शाक्य सहित उनके कई समर्थक मौजूद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें