नासिर करीम की चाय की दुकान पर चाय पीते छात्र।
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों की धूम है और इनमें जीतने वाले कई उम्मीदवार भविष्य में राजनीति के शिखर पर भी पहुंचेंगे। लेकिन इनके इस शिखर तक पहुंचने के दौर में एक किरदार चाय की दुकान का भी है।
ऐसी ही चाय की दुकान है राजस्थान विश्वविद्यालय के सामने वाली लेन में स्थित नासिर की थड़ी के नाम से मशहूर चाय की थड़ी। जहां कई छात्र नेता चाय की चुस्की के साथ राजनीति पर चर्चा करते आसानी से देखें जा सकते हैं। चूंकि प्रदेश के कई राजनेता छात्र राजनीति से ही निकले हैं इसलिए यह कहना मुनासिब है कि अक्सर यहां चाय की चुस्की के साथ राजनीतिक गलियारों की बातें करते छात्रों को आसानी से देखा जा सकता है।
राजधानी जयपुर के जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर स्थित ये चाय की दुकान, जहां की चाय का स्वाद छात्र राजनीति के दौरान प्रदेश राजनीति के कई दिग्गज नेता और मंत्री ले चुके हैं। इनमें कालीचरण सराफ, राजेन्द्र राठौड़, राजकुमार शर्मा, हनुमान बेनीवाल, प्रतापसिंह खाचरियावास, कैलाश वर्मा, सतीश पूनिया, अशोक लाहौटी, राजपाल शर्मा, जितेन्द्र मीणा सहित कई राजनेता शामिल है।