फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से मिली राहत, जलभराव से आफत

Mon, 18 Jun 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद शहर में सोमवार देर शाम आई आंधी व बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। गर्मी में लोगों को राहत तो मिली लेकिन एक घंटे की बारिश से हुआ जलभराव आफत बन गया। शहर के कई नाले चोक हो गए।
विज्ञापन


तीन-चार दिन से लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों का गर्मी में बुरा हाल था। सोमवार दोपहर अधिकतम पारा 45 डिग्री पहुंचने से लोग परेशान हो गए। हालांकि शाम करीब 5:30 बजे आई आंधी से लोगों को राहत मिली। आंधी खत्म होने के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी और बरसात के चलते पारा लुढ़ककर अधिकतम 39.1 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

बारिश से मोहल्ला छावनी, अंगूरीबाग, जटवारा जदीद, घोड़ा नखास, तलैया फजल इमाम, गंगानगर कालोनी नाला किनारे, छेदा चूरन सिंह वाली गली, मदारवाड़ी, दिल्ली ख्याली कूंचा, गुदड़ी और कादरीगेट आदि मोहल्लों में नाला चोक होने के चलते जलभराव हो गया। कई मोहल्लों में तो बरसात बंद होने के एक-डेढ़ घंटे बाद पानी निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें