गर्मियों की छुट्टियों में दिन-ब-दिन बढ़ रही मुसाफिरों की संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से जम्मू और कटड़ा के लिए रेलवे ने दो ट्रेनें मंजूर की हैं। एक ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।
यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही रेलवे की तरफ से नई ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। अभी तक रेलवे ने तीन नई ट्रेनें चला दी हैं, इनके अलावा दो नई ट्रेनें भी चलने लगी हैं। कामाख्या-कटड़ा स्पेशल एक्सप्रेस 27 मई को रवाना की गई थी, जो कि रविवार को जम्मू और कटड़ा पहुंचेगी।
पहले ही दिन यह ट्रेन 13 घंटे की देरी से रविवार के बजाय सोमवार सुबह जम्मू पहुंची, जबकि इसको कटड़ा से रवाना बुधवार को किया जाएगा। इसके अलावा तिरुनेलवेली-जम्मू तवी एक्सप्रेस मंजूरी की है। यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को तिरुनेलवेली से रवाना होगी, जबकि रविवार और वीरवार को जम्मू से तिरुनेलवेली के लिए रवाना होगी।