कानपुर में गुमटी गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी
सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कानपुर में शानदार रोड शो किया। रोड शो के दौरान शाम छह बजे राहुल गुमटी गुरुद्वारे पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका और ग्रंथी ने उन्हें प्रसाद दिया।
गुरुद्वारे के प्रमुख ग्रंथी सरदार आया सिंह ने राहुल के लिए अरदास की। प्रमुख ग्रंथी ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए प्राथना की। इसके बाद राहुल जैस ही प्रमुख ग्रंथी के साथ गुरुद्वारे से बाहर आने लगे तो भारी भीड़ होने के कारण धक्का-मुक्की होने लगी। प्रमुख ग्रंथी को जोरदार धक्का लगने के चलते वे गिरने लगे, इस पर फौरन राहुल ने उनका हाथ थामकर उन्हें गिरने से बचाया।
बाद में राहुल प्रमुख ग्रंथी के साथ उनके कक्ष में गए। गुरुद्वारे के ट्रस्टी चरनजीत सिंह सागरी ने राहुल को कृपाण और रुमित सिंह सागरी ने सिरोपा भेंट किया। इस दौरान गुरुद्वारे में चल रहे सबद-कीर्तन में राहुल करीब दस मिनट तक बैठे रहे। राहुल के साथ फोटो खिंचाने, सेल्फी लेने के लिए कांग्रेसी धक्का-मुक्की करते रहे तो राहुल नाराज हो गए। गुरुद्वारे के संस्थापक सरदार संत मोहन की गद्दी पर भी राहुल ने मत्था टेका।