फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 5 को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव क्योली खुर्द गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने से आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत है। पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले परिवार समेत पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमों ने गांव में घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की। और पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया। अरनियां क्षेत्र के गांव क्योली खुर्द निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसकी पत्नी और दो बच्चों को क्वारंटीन के लिए डिबाई भेजा गया था। इसके अलावा संक्रमित के संपर्क में आए परिवार और गांव के पांच लोगों को खुर्जा नगर स्थित क्वरंटीन सेंटर भेजा गया है। सोमवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर पूरे गांव को सैनिटाइज किया। घर-घर जाकर ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। मुनी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ जगवीर सिंह यादव ने बताया कि गांवों में होम्योपैथिक दवाओं का भी वितरण किया गया। पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें