खुर्जा। हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित मंदिर मार्ग के पीली कोठी मोहल्ले में रहने वाले दुकानदारों ने बाहर निकलकर अपनी दुकानें खोल ली। इसकी सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद मंदिर मार्ग स्थित पीली कोठी मोहल्ला को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। हॉट स्पाट क्षेत्र से बाहर निकलने की मनाही के बाद भी वहां रहने वाले दुकानदारों ने सोमवार को बाहर निकलकर अपनी दुकानें खोल लीं। उन्होंने ग्राहकों को सामान देना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशा प्रिया ने कोतवाली पुलिस को ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में एक इलेक्ट्रिक की दुकान पर दुकानदार से नोटिस पर साइन कराया। कार्रवाई के चलते हॉट स्पॉट से निकले दुकानदारों आनन-फानन में अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया और भाग गए।