फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज ने सुनाई सजा तो भाग खड़ा हुआ दोषी, फिर जो हुआ सभी हैरान

Mon, 22 Aug 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सजा सुनने के बाद भाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट में सजा का एलान होते ही दोषी ने कोर्ट से भागने की कोशिश की। कोर्ट में तैनात नायब कोर्ट ने दोषी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बलौंगी के सर्बजीत सिंह उर्फ रॉकी को जैसे ही एडिशनल सेशन जज ने आर्म्स एक्ट की धारा के तहत 5 साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई तो वह कोर्ट रूप से भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सजा के बाद  पुलिस जब कागजी कार्रवाई में व्यस्त हुई तो सर्बजीत मौका देखकर वहां से भागा। तभी नायब कोर्ट कांस्टेबल सुरेश कुमार ने उसको वकीलों के चैंबर की तरफ भागते देख लिया। सुरेश कुमार भी उसके पीछे भागा और चैंबर के पास उसे पकड़ लिया। रॉकी जमानत पर था। उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां से उसे बुड़ैल जेल भेज दिया गया।

 25 अक्तूबर 2015 को सेक्टर-17 पुलिस ने आपराधिक स्तर पर रास्ता रोक ने, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत रॉकी व अन्य पर केस दर्ज किया था। रॉकी पर आरोप था कि उसने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर 38 के दीपक पर गोली चला दी थी। जानकारी के मुताबिक हत्या के प्रयास की धारा में दीपक व उसकी महिला मित्र के कोर्ट में मुकरने के कारण रॉकी को बरी कर दिया गया था। शनिवार उसके साथ उसका साथी मनप्रीत भी था। मनप्रीत को कोर्ट ने बरी कर दिया, जबकि रॉकी को आर्म्स एक्ट केस में सजा सुनाई गई। वहीं अन्य दो आरोपियों का केस अन्य कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह है मामला

कोर्ट
बीते वर्ष 25 अक्तूबर को देर रात सेक्टर 22 में दीपक पर सर्र्वजीत सिंह उर्फ रॉकी द्वारा फायरिंग करने का आरोप था। हमले के पीछे पैसे की डिमांड की बात सामने आई थी। दीपक के पेट में गोली लगी थी। दीपक सैनी ने बताया था कि घटना के दिन जीप में एक महिला मित्र के साथ स्कोर डिस्को से वह रात डेढ़ बजे घर जा रहा था।

इस दौरान दो युवक एक गाड़ी में उसका पीछा कर रहे थे। वह सेक्टर-22 अमर होटल के पास पहुंचा ही था कि एक कार उसके आगे आकर रुकी। दीपक सैनी ने बताया था कि उसमें रॉकी, रणजीत, मनप्रीत और लक्की थे। पीछा कर रही गाड़ी में से दो युवक नीचे उतरे और उन्होंने जीप को रोक कर उनको नीचे उतरने को कहा। नीचे उतरते ही आरोपी उसके साथ बहस करने लगे। उनमें से एक ने उस पर पिस्टल से गोली चला दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें