नारायणपुर पुलिस को कड़ेनार-कड़ेमेटा मुख्य मार्ग पर गस्त के दौरान एक आईईडी प्रेशर कुकर बम मिला। जिसे बाद में पुलिस के द्वाराआईईडी को डिटेक्ट कर नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। यह मामला थाना छोटेडोंगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान गस्त लगा रहे जवानों को थाना छोटेडोंगर क्षेत्र एक प्रेशर कुकर आईईडी मिला। जिसे बाद में टीम ने इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। जिला नारायणपुर में पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान शुक्रवार को कड़ेमेटा से डीआरजी, जिला पुलिस बल और आईटीबीपी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए इलाके में रवाना हुई थी। गस्त के दौरान कड़ेनार-कड़ेमेटा मुख्य मार्ग पर ग्राम बड़ेबुरगुम मुख्य मार्ग से थोड़ी दूरी पर एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुआ।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए इस आईईडी को नष्टीकरण की कार्यवाही करने निर्देश दिया। मौके पर बीडीएस टीम ने क्षेत्र में डी-माईनिंग की कार्यवाई करते हुए बरामद प्रेसर कुकर आईईडी को सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए निषक्रिय किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि इस प्रेशर कुकर आईईडी बम का वजन लगभग 5 किलोग्राम था। इस मामले में थाना छोटेडोंगर में माओवादियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। आईईडी निष्क्रिय कार्रवाई में डीआरजी, जिला पुलिस बल और आईटीबीपी की 45 वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।