झज्जर। शहर झज्जर के रेलवे स्टेशन पर अब दोबारा से टिकट आरक्षण केंद्र शुरू किया जाएगा। टिकट आरक्षण केंद्र शुरू होने से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों सहित व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे झज्जर की तरफ से टिकट आरक्षण शुरु करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष केशव सिंघल ने बताया कि सोमवार को उन्होंने झज्जर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों से मुलाकात की है। एक से दो दिन में झज्जर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण केंद्र शुरु कर दिया जाएगा।