फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम बने अग्रवाल महासभा के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
-फोटो 85 : प्रेम बंसल।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय अग्रवाल महासभा ने प्रेम बंसल को जिला झज्जर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंगला की अनुमति के बाद नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति के साथ ही प्रेम बंसल को जिले में संगठन का विस्तार करने और जिला कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रेम बंसल ने महासभा के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें