फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

Tue, 06 Mar 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम दो दिन साफ रहने के बाद फिर करवट लेगा। हिमाचल में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा। नौ मार्च को दोबारा प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड अधिक बढ़ गई है। 

इस जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.3, कल्पा में -2.0, मनाली में -0.2, कुफरी में 2.6, शिमला में 5.1, भुंतर में 3.2, धर्मशाला में 7.8, ऊना में 9.8 और नाहन में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तीन और चार मार्च को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार नौ मार्च को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 

ये रहा प्रमुख शहरों का तापमान

दस मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला में मौसम मिला-जुला रहा। बादल छाए रहने के साथ-साथ शहर में बादल भी छाए रहे।

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.0, ऊना में 28.8, नाहन में 23.4, सोलन में 21.0, कांगड़ा में 25.4, बिलासपुर में 25.1, चंबा में 22.4, सुंदरनगर में 24.5, भुंतर में 20.6, धर्मशाला में 19.8, कल्पा में 10.4 और डलहौजी में 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

पांच दिन में 11.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

प्रदेश में एक से पांच मार्च के दौरान 11.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। कुल्लू, किन्नौर, शिमला और मंडी में इस दौरान सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

पहली से पांच मार्च तक किन्नौर में सामान्य से 37 फीसदी, कुल्लू में 100 फीसदी, मंडी में 24 फीसदी और शिमला में 14 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

उधर, इसअवधि के दौरान बिलासपुर में सामान्य से 89 फीसदी कम, चंबा में 42 फीसदी, हमीरपुर में 91 फीसदी, कांगड़ा में 68 फीसदी, लाहौल एवं स्पीति में 53 फीसदी, सिरमौर में 49 फीसदी, सोलन में 79 फीसदी और ऊना में 93 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें