फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर पूर्व विधायक

Sat, 27 Oct 2018 01:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- एससी-एसटी के खिलाफ क्षत्रिय कल्याण परिषद का धरना जारी
विज्ञापन
 भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन 14 वें दिन शुक्रवार को भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार नहीं चेतेगी, भूख हड़ताल जारी रहेगी।  
विज्ञापन


धरने में पूर्व विधायक ने कहा कि 3 दिन तक धरने पर बैठने के बावजूद शासन और प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण वह भूख हड़ताल को विवश हुए हैं। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने काला कानून बनाया है, इसका विरोध किया जा रहा है।

समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि केंद्र सरकार अपने एजेंडे के खिलाफ काम कर रही है। इस मौके पर राजेश सिंह, एसपी सिंह, रीता सिंह, प्रभा सिंह, कमलेश सिंह, अरुण सिंह, विजय पाल,  नन्हे सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें