रोहतक। शहर की कई कॉलोनियों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी गांधी नगर फीडर व 11 केवी ओपीएच फीडर पर तार बदलने के कारण रात 2 से सुबह 8 बजे तक महिला आश्रम रोड, रामलीला ग्राउंड, मेडिकल मोड, संजय कॉलोनी, रूप विहार, दरियाव नगर, दिल्ली रोड, जवाहर नगर, प्रेम चौंक, गांधी कैंप मार्केट, कोऑपरेटिव बैंक, गोहाना रेलवे लाइन से दो भाई भोजनालय तक, माजीसा गुरुद्वारा, डीएलएफ पार्क, अशोका चौक की सप्लाई बंद रहेगी।