फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: खेतान कंपनी केमिकल युक्त वेस्टेज पानी का प्रदूषण विभाग ने लिया सैंपल, किसानों ने की थी शिकायत

Thu, 27 Jun 2024 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खेतान कंपनी से लगातार भारी मात्रा में केमिकल युक्त रसायन नाले के माध्यम से बाहर छोड़ा जा रहा है, जो की नियमों के विरुद्ध है। कंपनी का पानी फिल्टर करने के बाद छोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
खेतान कंपनी के बाहर से प्रदूषण विभाग में कलेक्ट किए सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी स्थित खेतान केमिकल एंड फर्टीलाइजर कंपनी के बाहर से प्रदूषण विभाग के वैज्ञानिकों ने केमिकल युक्त पानी मिलने की शिकायत पर सैंपलिंग लेने की कार्रवाई की है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, कंपनी से निकलने वाला केमिकल मिला हुआ गंदा पानी बहकर नाले में जा रहा है, जिससे नाले की मछलियों के साथ ही उसका पानी पीने वाले पशु भी बीमार पड़ रहे हैं। वहीं, इससे आसपास के खेतों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। हालांकि, प्रदूषण विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार सैंपलिंग के विश्लेषण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


खरगोन के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में संचालित हो रही खेतान केमिकल एंड फर्टीलाइजर कंपनी से निकलने वाले वेस्टेज केमिकल युक्त पानी की सेंपलिंग की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी से निकलने वाला पानी नाले में छोड़ा जा रहा है, जिससे फसलों और मछलियों को नुकसान पहुंचने की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर की टीम ने यहां के सैंपल लिए हैं। इस दौरान शिकायत कर्ता भी टीम के साथ मौजूद रहे।

शिकायत कर्ता बाबूलाल तिरोले के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र स्थित खेतान कंपनी से लगातार भारी मात्रा में केमिकल युक्त रसायन नाले के माध्यम से बाहर छोड़ा जा रहा है। जो की नियमों के विरुद्ध है। कंपनी का पानी फ़िल्टर करने के बाद छोड़ा जाना चाहिए। क्योंकि नाले में केमिकल युक्त रसायन का पानी छोड़ने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही खेतों के कुओं का पानी भी खराब हो चुका है और अब पीने योग्य नहीं बचा है। इसे लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा इसकी शिकायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर को की गई थी। बोर्ड के वैज्ञानिकों के अनुसार, उन्होंने खेतान केमिकल कंपनी से सेंपलिंग कर पंचानामा बनाया है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कंपनी से कई साल से बह रहा है गंदा पानी
इधर, इस मामले में शिकायतकर्ता भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष बाबूलाल तिरोले ने बताया कि खेतान कंपनी का केमिकल युक्त पानी कंपनी के बाहर निकल कर खेतों में जा रहा है, और उसका उपयोग आसपास चरने वाले जानवर कर रहे हैं, जिससे उनको खतरनाक नुकसान हो सकता है। यह पानी कई साल से निकल रहा है, जिसको लेकर हम कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं। और अभी हमने प्रदूषण विभाग के उच्च अधिकारियों को बताया था, जिसके बाद मौके पर आकर उन्होंने पंचनामा बनाया है।

खेतान कंपनी के बाहर से लिए हैं नमूने
वहीं, मौके पर पहुंचे प्रदूषण विभाग के वैज्ञानिक अतुल कौटिल्य ने बताया कि उन्होंने नाले का निरीक्षण अभी किया है, जिसमें कंपनी का गंदा पानी बहता हुआ पाया गया है। उस पानी के हमने जांच के लिए नमूने लिए हैं, जिसे प्रयोगशाला के लिए ले जाया जा रहा है। जैसे ही इसकी विश्लेषण रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह सामूहिक नाला था, जहां खेतान कंपनी के परिसर के बाहर से यह नमूने एकत्र किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें