सार
नारायणपुर के अदनार जंगल में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त सर्चिंग टीम ने नक्सलियों का पुराना हथियार डंप बरामद किया। जवानों ने 10 राइफल, बीजीएल शेल, कारतूस और करीब दो किलो विस्फोटक जब्त किया है।
नक्सलियों का पुराना हथियार डंप मिला
- फोटो : अमर उजाला
नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के दौरान जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है। अदनार के जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया पुराना हथियार डंप बरामद किया गया है। यहां से 10 राइफल, बीजीएल शेल, कारतूस और करीब दो किलो विस्फोटक जब्त किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान अदनार के जंगल में नक्सलियों द्वारा वर्षों पहले छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई।
पढ़ें: अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव; नदी में युवक बहा, रेस्क्यू जारी
बताया गया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों से मुठभेड़ और अन्य गतिविधियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी थी। नक्सली गतिविधियों में कमी आने और कई नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने के बावजूद सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से डंप कर छिपाई गई हथियार और विस्फोटक सामग्री लगातार बरामद की जा रही है।