फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकोदा में चलाया जा रहा था शराब का अवैध ठेका, 310 पेटी बरामद 

विज्ञापन
अवैध शराब के साथ महेंद्रगढ़ पुलिस टीम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सीआईए की गाड़ी को टक्कर मारने वाली शराब से लदी जीप सवार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को हिमांशु सिंह की अदालत में पेश किया। जहां पर आरोपी संदीप को दो दिन के पुलिस रिमांड तथा दूसरे आरोपी को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया।रिमांड के दौरान संदीप ने बताया कि गांव आकोदा में खुड़ाना रोड पर अवैध शराब है। पुलिस ने आकोदा में छापामारी कर एक कमरे से  अवैध शराब की 310 पेटी बरामद की। मौके पर कोई अन्य आरोपी नहीं मिला।    रविवार को सीआईए टीम सिसोठ बणी के पास पहुंची। पुलिस ने सामने से आ रही थार जीप को रोकने का प्रयास किया । शराब से लदी जीप ने सीआईए की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे। पुलिस ने मेघनवास निवासी संदीप एवं विकास को गिरफ्तार कर लिया था। गाड़ी को जांचा तो 214 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, एक्साइज एक्ट, सरकारी काम में बाधा डालना, लॉकडाउन का उल्लंघन करने सहित कई धाराओं के तहत मामल दर्ज कर लिया था। सोमवार को संदीप को रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान संदीप ने बताया कि आकोदा में खुडाना रोड पर शराब ठेके के पास एक कमरे में शराब रखी है। वहां से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना के बाद डीएसपी यादराम, एसएचओ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने मकान से 310 पेटी शराब बरामद की। 1जिसमें 95पेटी बीयर तथा 115 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जांच शुरू की है। जिसमें बधवाना निवासी सुनील, दूधवा निवासी मित्रपाल, आकोदा निवासी सुरेंद्र उर्फ बच्ची शामिल हैं। पुलिस ने शराब ठेके तथा आसपास की दुकानों की तलाशी ली। जिसमें 310 पेटी शराब मौके से बरामद की गई। आरोपियों पर लॉकडाउन तथा आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। ठेका संचालकों से भी पूछताछ की जाएगी। ठेका संचालकों पर भी केस  दर्ज किया है।  - नवल किशोर शर्मा, थान प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें