अरनियां। थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर में लापता मासूम के हाथ-पैर बंधे हुए खेत में घायल अवस्था में मिलने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस संदिग्धों पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार की शाम गांव भोगपुर निवासी विष्णु का 9 वर्षीय पुत्र मयंक घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया था। परिजनों ने रात भर उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन रविवार की सुबह मयंक गांव में ही ज्वार के खेत में पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसका सिर बुरी तरह ईंट से कुचला हुआ था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उधर इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे धटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि मामले मासूम मयंक के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।