फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: रुकावटों का मुकाबला करें और खुद को साबित करें

Sat, 08 Dec 2018 11:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में मौजूद पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

स्कूल भी था, स्टूडेंट्स भी थे, जिज्ञासाएं भी थीं और सवालों के जवाब भी। पर कुछ बदली हुई सी थी ये क्लास। कोई कॉपी-किताब नहीं, बस सुनना और सुनाना। एक तरफ छात्र-छात्राएं जमा थीं, तो टीचर की भूमिका में थीं, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)तनु उपाध्याय। न मैथ के सवाल थे, न साइंस के।

विज्ञापन


बात हो रही थी महिला सशक्तीकरण और समाज को बेटियों के अनुकूल बनाने की। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन गोमती नगर स्थित विराम खंड में किया गया था। डिप्टी एसपी ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शोषण के प्रति आवाज उठाने की सीख दी। 

डीएसपी तनु उपाध्याय ने कहा कि समाज में बदलाव रातों रात नहीं आता। ऐसे में हताश होकर न बैठें कि बदलाव नहीं हो रहा है। समाज में बदलाव हो रहा है और धीरे-धीरे होता रहेगा। बस जरूरत है कि हम यह जानें कि हमारे अधिकार क्या-क्या हैं। उनको कैसे हासिल कर सकते हैं। अधिकारों को हासलि करने में रुकावटें तो आएंगी लेकिन आहिस्ता-आहिस्ता उन रुकावटों का मुकाबलें करें।हारें नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को कहा कि पूरी शिक्षा लें और इस उम्र में गोल सेट करें। उस उद्देश्य को हासिल करने का हमेशा प्रयास करें। रोक-टोक होगी, कई सवाल उठेंगे, इन सबके बीच अपने आप को सिद्घ करें कि वो भी एक मुकाम हालिस कर सकती हैं जो एक लड़का हासिल करता है। फिर लोगों द्वारा सवाल करना बंद हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या राका दीक्षित, उप प्रधानाचार्या शमसा, प्रशासनिक अधिकारी अनिल श्रीवास्तव समेत कई मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें