फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का था पहरा, फिर भी घर में घुसकर मारी गोली और आराम से चला गया

Fri, 23 Sep 2016 02:26 PM IST
टीम डिजिटल

सार

- रंगदारी न देने पर कुख्यात मोनू ने फिर बहाया खून  
- पांच लाख की मांगी थी रंगदारी, रिपोर्ट लिखाने पर दी धमकी
- गुस्साए ग्रामीणों ने एसपी देहात और सीओ को घेरा, जाम लगाया
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रोहटा में दंपति की हत्या का मामला ठंडा हुआ नहीं कि कुख्यात मोनू जाट ने रंगदारी न देने गांव के ही एक और युवक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। कुख्यात पीड़ित परिवार को धमकी देकर भागा कि अगर कोई रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो उसको भी मारेगा। गांव में फिर खून बहने से दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंचे एसपी देहात और सीओ सरधना को घेरते हुए ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। हत्या के विरोध में शुक्रवार को रोहटा बंद का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन


रोहटा निवासी अमित उर्फ मोनू जाट का गांव में आतंक कायम है। कुख्यात मोनू ने बृहस्पतिवार को गांव के ही सुरेश वाल्मीकि (40) पुत्र चंदन की घर में आकर ही हत्या कर दी। मोनू ने सुरेश से एक सप्ताह पहले पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसा न देने पर आधी रात को मोनू अपने साथियों के साथ आया और हत्या करके आसानी से फरार हो गया। सुरेश के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात और सीओ सरधना पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
 
विज्ञापन

गांव आता है, रंगदारी मांगकर चला जाता है

बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर लिया। ग्रामीण शव को उठाकर सड़क पर ले आए और जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर एसएसपी ने शहर के थानेदारों को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। ग्रामीणों के अनुसार दो सप्ताह पहले कुख्यात मोनू ने किसान शीशपाल और उसकी पत्नी संतोष की सरेआम हत्या कर दी थी। उसके बाद भी मोनू लगातार गांव में आता है और लोगों से रंगदारी मांगकर चला जाता है। पैसा न देने पर लोगों की हत्या कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें