फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसून सम्मान से अलंकृत हुए कवि जय सिंह जीत

विज्ञापन
18jjrp17- चिमनी गांव निवासी कवि जय सिंह जीत को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : कवि
विज्ञापन
झज्जर। श्री युवक साहित्य सदन सिरसा में रविवार को हरियाणा प्रादेशिक लघु कविता मंच के सौजन्य से अखिल भारतीय लघु कविता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य रूप से यशस्वी साहित्यकार हरभगवान चावला को डॉ. सुरेंद्र वर्मा स्मृति सम्मान-2026 प्रदान किया गया। इसी प्रकार प्रेम विषय पर लघु कविता संग्रह लिखने वाले देश के लगभग सत्तर साहित्यकारों को प्रेम-प्रसून लघु कविता सम्मान-2026 प्रदान किया गया। इस अवसर पर झज्जर जिले के गांव चिमनी निवासी साहित्यकार जय सिंह जीत को उनके लघु कविता संग्रह अधूरी चिट्ठियां के उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रेम-प्रसून सम्मान-2026 प्रदान किया गया। बता दें कि यह संस्था इस वर्ष के आरंभ में भी जयसिंह को लघु कविता सेवी सम्मान भी प्रदान कर चुकी है। जयसिंह के अतिरिक्त यह सम्मान 240 पुस्तकों के लेखक रोहतक निवासी डॉ. मधुकांत, श्यामलाल कौशल, पूर्व प्रो. अंजना रानी गर्ग, अर्चना कोचर व खुशबू जैन को भी उनके साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया गया है । सम्मान में सभी साहित्यकारों को एक प्रमाणपत्र, एक स्मृति चिन्ह, कंठमाला, अंगवस्त्र व प्रो. रूप देव गुण की पुस्तकों का एक बंडल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें