फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी के कानपुर से पीएम मोदी भरेंगे जीत की हुंकार

Fri, 08 Mar 2019 02:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने के लिए कानपुर के निराला नगर मैदान पहुंचे चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 लोक सभा चुनाव से पहले कानपुर से ही विजय शंखनाद रैली के जरिए यूपी में चुनावी बिगुल फूंका था। लोक सभा चुनाव 2019 से ठीक पहले एक बार फिर पीएम मोदी यूपी के कानपुर शहर से लोक सभा चुनाव में जीत के लिए हुंकार भरेंगे।

 

कानपुर सहित अन्य शहरों को पीएम हजारों करोड़ की सौगातें देंगे। पीएम मोदी दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर हेलीकॉप्टर से निराला नगर मैदान पहुंचेंगे। करीब एक घंटा पांच मिनट तक रैली स्थल पर रहेंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दो बजकर 30 मिनट पर गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर गुरुवार देर रात तक तैयारियां जारी रहीं। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी देर शाम रैली स्थल का निरीक्षण किया। निराला नगर मैदान पर आयोजित रैली स्थल से प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिये लखनऊ मेट्रो विस्तार परियोजना के अंतर्गत चौधरी चरणसिंह एयरपोर्ट स्टेशन से मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।

आगरा में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना और पनकी स्थित 660 मेगावॉट क्षमता के पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवासों की चाभी व आवंटन पत्र सौंपेेंगे। केडीए व अन्य विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें