रोहतक। पीजीआईएमएस के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से वीरवार को एफएपी कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। 167 मरीजों की जांच की गई। शिविर में 750 परिवारों को गोद लिया गया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु जांगड़ा और सरपंच अजय देशवाल का सहयोग रहा। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समुदाय को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना है। विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम कुमार और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने नेतृत्व किया।