फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन में लोगों ने दी आहुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसोठ में वैदिक मंत्रोच्चारण के हवन का आयोजन किया गया। यज्ञाचार्य वेदप्रकाश आर्य ने विधिवत आहुतियां दिलाकर कार्यक्रम संपन्न कराया। दीपक राव यजमान और मुकेश चौहान सह-यजमान रहे। यज्ञाचार्य ने हवन के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे मन को शांति मिलती है और वातावरण शुद्ध होता है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हेड मास्टर बलबीर सिंह, मिशन जनसेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश चौहान, सदस्य दीपक राव, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने आहुति दी। मुकेश चौहान ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाता है और अब प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे विद्यालय परिसर में नियमित हवन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें