फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग सरेआम जला रहे कूड़ा व अन्य सामग्री

विज्ञापन
10jjrp09- रोहतक-रेवाड़ी बाईपास पर पौधों में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। पाबंदियों के बाद भी शहर में लोग सरेआम कूड़ा व अन्य सामग्री जला रहे हैं। इस कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। सोमवार को झज्जर का एक्यूआई 263 दर्ज किया गया। वहीं, सुबह व शाम के समय हल्का स्मॉग भी छाया रहा। इस कारण लोगों को आंखों में जलन की शिकायत रही। सोमवार को रोहतक-रेवाड़ी बाईपास, गुढ़ा गांव के नजदीक कई जगहों पर आग लगी हुई थी। एक-दो खेतों के अलावा बाईपास के ऊपर की तरफ पौधों में आग लगी हुई थी। इसके अलावा शहर के पुरानी तहसील रोड, पुराना बर्फखाना रोड, आंबेडकर चौक, गुरुग्राम रोड पर कूड़े व अन्य सामग्री में लोगों ने आग लगा रखी थी। प्रदूषण के चलते सुबह व शाम स्मॉग का असर दिख रहा है लेकिन लोग कूड़ा व अन्य सामग्री जला रहे हैं। वहीं, शहर में कई जगहों पर भट्ठियां चलती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें