फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में पायल रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक एवं भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान दीपक बूरा के नेतृत्व में ग्राम बिरड़ स्थित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पौधरोपण, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रदीप ने विद्यार्थियों को उनके जीवन और योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी असाधारण मेधावी थे और मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। पेंटिंग प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम, हिमानी कौशिक ने द्वितीय तथा हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें