फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ के वीर सपूत ने देश के लिए दी प्राणों की आहुति

Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
शोक में डूबे गांव के लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
इंफाल के चंदेल जिले में संदिग्ध आतंकियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 29 असम राइफल के छह जवाने शहीद हो गए। कठुआ जिले का एक सुपूत भी देश लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर गया।
विज्ञापन


बोबिया से सटे खनक सपवालवां गांव का पवन सिंह जवानों के उस काफीले में शामिल था जिसपर आतंकियों ने इंफाल के तेनुगोपाल पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते गांव हेंगशी के पास हमला किया।

पवन सिंह की मौत के बाद से ही उसके पैतृक गांव में मातम का माहौल है। गांव की पंचायत के सदस्यों ने शव गांव तक न पहुंचने तक पवन सिंह के परिवार को सूचना न दिए जाने का फैसला लिया। जिसके बाद गांव के लोगों ने घर को जाने वाले रास्ते पर ही लोगों को रोकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पवन सिंह की मौत का समाचार मिलने के गांव का बच्चा बच्चा स्तब्ध है। सीमा से सटे गांव खनक सपवालवां में यह तीसरा वाक्या है जब गांव के सुपूत ने देश के लिए शहादत दी हो। पवन के रिश्तेदारों को युनिट के जवानों ने रविवार शाम घटना की जानकारी दी थी। 

पंद्रह दिन पहले ही मां का संस्कार कर डयूटी पर लौटे थे पवन 
पवन सिंह की मां अत्रो देवी लंबे समय से बिमार थी। दस अप्रैल 2016 को अत्रो देवी ने अंतिम सांस ली। मां के अत्यधिक बिमार रहने का समाचार मिलने पर पवन दो महीने के लिए घर आया था।

ग्रामीणों ने बताया कि मां की अंतिम घड़ियों में पवन ने दिन रात मां की सेवा की लेकिन बिमारी के आगे बेबस हो गया। आखिरकार मां की मौत के बाद संस्कार के सभी कर्मों को पूरा कर पवन पंद्रह दिन पहले ही डयूटी पर रवाना हुआ था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें