01jjrp15- पटवारखाना में काम कराने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
झज्जर। मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पटवारी मंगलवार से काम पर लौट आए। सरकार ने उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया है। हड़ताल खत्म होने के बाद पटवारखाना में काम कराने आए लोगों की भीड़ दिखी। एसोसिएशन के प्रधान राजवीर गुलिया ने पोर्टल की तकनीकी दिक्कतें दूर करने पर सहमति की जानकारी दी। पोर्टल को ठीक करने और अद्यतन करने के लिए नायब तहसीलदार, कानूनगो व पटवारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। सरकार ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की व्यवस्था भी स्पष्ट की है। अब उपग्रह के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाएगा। उपग्रह सर्वे और वास्तविक फसल में अंतर होने पर पटवारी मौके पर गिरदावरी करेंगे। एक पटवारी को 300 से 400 ऐसे खेतों की गिरदावरी की जिम्मेदारी दी गई है।