फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में कैफे संचालक और भाई से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ओमेक्स सिटी मार्केट में स्कूटी हटाने के विवाद में कैफे संचालक नमन और उसके मौसेरे भाई रितिक से मारपीट हुई। सैलून संचालक कमल, उसके साथी शुभम और एक महिला ने कैफे में घुसकर दोनों भाइयों को पीटा। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे ग्राहक की स्कूटी हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कमल का साथी शुभम गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर कमल और महिला भी मारपीट में शामिल हो गए। जब रितिक ने बीच-बचाव किया, तो शुभम ने डंडे से उसके सिर पर वार किया। आरोपियों ने दोनों भाइयों को लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर दुकानदार पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायलों को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-6 एसएचओ जयभगवान का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें