फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर के जंगल में नक्सल डंप का खुलासा: 3.5 किलो पैंगोलिन शल्क समेत नक्सली सामग्री बरामद

Sat, 29 Aug 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में जवानों ने एक संदिग्ध नक्सली डंप का पता लगाया। तलाशी के दौरान यहां से नक्सली सामग्री के साथ वन्यजीव पैंगोलिन के करीब 3.5 किलोग्राम शल्क भी बरामद किए गए हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया छाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित छोटेबेठिया इलाके में सुरक्षा बलों को सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ी बरामदगी हाथ लगी है। ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में जवानों ने एक संदिग्ध नक्सली डंप का पता लगाया। तलाशी के दौरान यहां से नक्सली सामग्री के साथ वन्यजीव पैंगोलिन के करीब 3.5 किलोग्राम शल्क भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कांकेर जिले के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की टीम ने मोरखण्डी के जंगलों में सघन सर्चिंग शुरू की थी। अभियान के दौरान जवानों को जंगल में संदिग्ध सामान छिपाकर रखे होने की जानकारी मिली।

जवानों ने मौके की तलाशी ली तो वहां नक्सल डंप बरामद हुआ। डंप से अन्य नक्सली सामग्री के अलावा पैंगोलिन के शल्क भी मिले। बरामद शल्क का वजन करीब 3.5 किलोग्राम बताया गया है। सुरक्षा बलों ने सभी सामग्री को कब्जे में लेकर छोटेबेठिया थाना पहुंचाया, जहां नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पैंगोलिन शल्क की बरामदगी को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई है। अब पुलिस और वन विभाग दोनों मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि नक्सलियों के पास पैंगोलिन के शल्क कैसे पहुंचे और इन्हें जंगल में छिपाकर रखने के पीछे क्या उद्देश्य था।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इस मामले के पीछे वन्यजीव तस्करी से जुड़ा कोई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पैंगोलिन वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजाति है, इसलिए शल्क की बरामदगी को लेकर वन विभाग भी आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।

कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सर्चिंग आगे भी जारी रहेगी। जंगलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए नक्सली गतिविधियों और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें